23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Update News : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी, अफवाहों पर नहीं दें ध्यान, बोर्ड सचिव ने किया स्पष्ट

10th Pass Govt Jobs: बिना OTP कैसे करें आवेदन? चतुर्थ श्रेणी भर्ती को लेकर फैली अफरा-तफरी, आवेदन में आई तकनीकी गड़बड़ी, क्या बोर्ड बढ़ाएगा अंतिम तिथि?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 18 Apr 2025, 11:32 PM IST

CG job, cg govt job,

File Photo: Patrika

4th Grade Vacancy Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में बंपर आवेदन आए हैं। जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आती गई, वैसे-वैसे आवेदनों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा होता गया। अब तक करीब 20.50 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम ति​थि में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यथी समय पर आवेदन करें। अफवाहों व गलत सूचनाओं पर ध्यान नहीं दें।

अंतिम ति​थि बढ़ने की फैलाई अफवाह, बोर्ड सचिव ने किया स्पष्ट

शुक्रवार को देर रात अचानक से यह अफवाह फैलाई गई कि ओटीपी व सर्वर की कमी के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की अंतिम ति​थि बढा दी गई है। अब अं​तिम ति​थि 25 अप्रेल कर दी है। इस पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव भागचंद बधाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यह सूचना बिलकुल ग़लत है । लोग अभ्यर्थियों को क्यों गुमराह कर रहे हैं । हमें जिम्मेवार नागरिक की तरह आचरण करना चाहिए । सर्वर की capacity 5 लाख प्रतिदिन की है। पिछले 24 घंटे में 2.30 लाख फॉर्म भरे गए हैं।

अंतिम तिथि 19 अप्रेल है। अब पिछले दो दिन से आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है। आवेदन फॉर्म भरने के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है। इधर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कहा कि वे ओटीपी कॉलम में शून्य (0) भर दें। लेकिन अंतिम तिथि नहीं बढाई जाएगी।

OTP फ़ील्ड में 0 (शून्य) अंक प्रविष्ट कर फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचित किया है कि " वे अभ्यर्थी जो चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया के Final Submit चरण में OTP प्राप्त न होने की समस्या का सामना कर रहे हैं, वे OTP फ़ील्ड में 0 (शून्य) अंक प्रविष्ट कर फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर सकते हैं। यह विधि पूर्णतः प्रभावी एवं कार्यरत है।" OTP पोर्टल से आवेदक के मोबाइल नंबर व e mail address पर एक साथ भेजा जाता है । यदि मोबाइल पर नहीं आ रहा तो email पर देख लें ।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी की यह सूचना

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: चतुर्थ श्रेणी भर्ती आवेदन में OTP न मिलने की स्थिति में,OTP फ़ील्ड में “0” (शून्य) डालकर किया गया आवेदन पूर्णतः मान्य है। यह प्रक्रिया सिस्टम द्वारा स्वीकार की जा रही है और ऐसे सभी फॉर्म वैध माने जाएंगे। निश्चिंत होकर आवेदन करें।


यह भी पढ़ें: Education News: प्रीडीएलएड के बाद अब पीटीईटी के आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ी

53, 749 पदों पर हो रही भर्ती

Sarkari Naukri 2025: राजस्थान में लम्बे अर्से बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती हो रही है। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 53,749 पदों पर भर्ती होगी। अब तक करीब 20. 50 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है। इस कारण आवेदनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा का सिलेबस व परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है।

0 ओटीपी भरने पर रिजेक्ट नहीं होगा आवेदन, बोर्ड सचिव ने किया स्पष्ट


यह भी पढ़ें: Government Jobs: चूक मत जाना, 5 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की अंतिम तारीख अप्रेल में ही, जल्द करें आवेदन

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग