23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government Jobs: चूक मत जाना, 5 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की अंतिम तारीख अप्रेल में ही, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri : राज्य में पांच प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तारीख इसी महीने है, जिनमें से कुछ की डेडलाइन बेहद नजदीक है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सतर्क रहना जरूरी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 15 Apr 2025, 10:37 AM IST

Job Alerts : जयपुर। राजस्थान में पांच प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। इन परीक्षाओं की अंतिम तारीख ही अप्रेल में है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अलर्ट रहे और आवेदन करने में देरी नहीं करें। राजस्थान में सरकारी नौकरी और प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह अप्रैल माह बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। राज्य में पांच प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तारीख इसी महीने है, जिनमें से कुछ की डेडलाइन बेहद नजदीक है। चाहे बात बीएसटीसी और पीटीईटी जैसे शैक्षणिक कोर्सेज की हो या चतुर्थ श्रेणी और रोडवेज कंडक्टर जैसी नौकरियों की, अब देर करने का समय नहीं है। मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए भी एक नई व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सतर्क रहना जरूरी है।

1- हेल्थ कोर्सेस: 16 से शुरू 30 अप्रेल तक होंगे आवेदन

राजस्थान में मेडिकल और हेल्थ एजुकेशन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य में बीएससी नर्सिंग, बीपीटी, फार्मेसी और पैरामेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं नहीं देनी होंगी। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के लिए एक कॉमन अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट कराने का फैसला किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2025 से शुरू होगी, और 30 अप्रैल 2025 तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा 25 मई होगी।

2-रोडवेज में परिचालक: 25 अप्रेल तक करें आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में परिचालक (कंडक्टर) के 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 27 मार्च 2025 से शुरू हो चुके हैं और अब तक कुल 42,554 उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। अब अंतिम तिथि बहुत करीब आ चुकी है। 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास हैं और सरकारी सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए सुनहरा अवसर है।

3-चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा: अब बस 4 दिन ही शेष

राजस्थान में इन दिनों सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दसवीं पास यह भर्ती 53,749 पदों पर होगी। इसके लिए अब तक करीब 14 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। अब आवेदन जमा करने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। अब केवल 4 दिन शेष रहे हैं। आगामी 19 अप्रेल तक आवेदन जमा होंगे। रोजाना बंपर आवेदन जमा हो रहे हैं।


यह भी पढ़ें: Indian Army : क्यों कहा जाता है भारतीय सेना को ‘सप्त शक्ति’? जानिए सातों कमांड की शक्ति

4-पीटीईटी: अंतिम तिथि बढ़ी अब 17 अप्रेल तक आवेदन

बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी-2025) के आवेदन की अंतिम तारीख को अब बढ़ाकर 17 अप्रेल तक कर दी है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी , कोटा की ओर से इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान के राजकीय और निजी शिक्षण महाविद्यालयों में बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। यह परीक्षा राज्य के सभी 41 जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी।

5-बीएसटीसी: 70 फीसदी महिलाओं ने किए आवेदन

यह राजस्थान में एक ऐसी प्रतियोगी परीक्षा है, जहां इस बार पुरुषों से कहीं ज्यादा महिलाएं भाग ले रही हैं। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित प्री डीएलएड (बीएसटीसी ) परीक्षा 2025 में अब तक हुए 4.75 लाख आवेदनों में से 70 फीसदी अभ्यर्थी महिलाएं हैं। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रेल तक आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा एक जून को होगी।

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri : राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा, सिर्फ 5 दिन बचे, अब तक 15 लाख से ज़्यादा आवेदन जमा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग