
Rajasthan Govt Jobs : जयपुर। राजस्थान में वर्षों बाद आयोजित हो रही चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा ने प्रदेशभर के बेरोज़गार युवाओं में नई उम्मीदें जगा दी हैं। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 21 मार्च से हुई थी, और अब तक 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है। जैसे-जैसे अंतिम तिथि 19 अप्रैल नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आवेदन करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। अनुमान है कि यह आंकड़ा 20 लाख तक पहुँच सकता है। यह भर्ती परीक्षा न केवल प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बनती जा रही है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी नई दिशा दे सकती है।
राजस्थान में सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान के बेरोजगारों के बंपर आवेदन जमा हो रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर को अब तक करीब 15 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। अब केवल 5 दिन ही शेष रहे हैं। इधर जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आती जाती है,वैसे-वैसे आवेदनों की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है।
आपको बता दें कि राजस्थान में बहुत लम्बे अर्से बाद चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन होने वाला है। इसके लिए गत 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया जारी है। आगामी 19 अप्रेल तक इस परीक्षा के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार अब तक करीब 15 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके है। आगामी 19 सितम्बर से 21 सितम्बर तक परीक्षा प्रस्तावित है। इधर जिस तरह से आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है,ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा 20 लाख को भी पार कर जाएगा।
Updated on:
14 Apr 2025, 5:48 PM IST
Published on:
14 Apr 2025, 5:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.