government office holidays: जयपुर। राजस्थान में अप्रैल महीना छुट्टियों की भरमार लेकर आया है। हाल ही में सरकारी दफ्तरों पांच दिनों का लंबा अवकाश देखने को मिला, जिसमें महावीर जयंती से लेकर अम्बेडकर जयंती तक कई पर्व शामिल रहे। कर्मचारी और शिक्षक इस मौके को छुट्टियों के रूप में भुनाते हुए घूमने-फिरने निकल पड़े। अब दफ्तर तीन दिन के लिए खुलेंगे, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तीन दिन का लगातार अवकाश दस्तक देने को तैयार है। 18 अप्रेल से शुरू होने वाला यह वीकेंड (गुड फ्राइडे, शनिवार और रविवार) एक और मिनी हॉलिडे पैकेज जैसा नजर आ रहा है।