13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diya Kumari: राजस्थान में सड़क परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, दीया कुमारी ने अफसरों को चेताया

Diya Kumari Warns : राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अफसरों को चेताया। कहा- सड़क परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Warns Officials Rajasthan Road Projects Delays Will Not Be Tolerated

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी। फाइल फोटो पत्रिका

Diya Kumari Warns : राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने तय अवधि तक परियोजनाओं को पूर्ण नहीं करवाने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से कई परियोजनाएं समय पर पूर्ण नहीं हो पाती है।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने चेताया कि भविष्य में कोई भी काम समय अवधि से ज्यादा देरी से होगा तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्यालय में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। जिसमें पचपदरा बागडी सेक्शन के चार लेन का कार्य आगामी दस दिनों में, बालोतरा सांडेराव में बाईपास निर्माण का कार्य 30 अप्रैल तक, ब्यावर-गोमती बाईपास पर व्हीकल अंडरपास का कार्य 31 मई तक, अकलेरा बाईपास का काम 31 मार्च तक तथा नार्दन कोटा बाईपास का कार्य जून-जुलाई तक पूर्ण करवाने का लक्ष्य दिया गया।