जयपुर

Rajasthan Govt Jobs Alert: 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, 11 फरवरी तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका

RSSB Recruitment: फॉरेस्टर से लेकर लैब असिस्टेंट तक भर्ती प्रक्रिया तेज, युवाओं में जबरदस्त उत्साह।RSSB की पांच परीक्षाओं के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथियां नजदीक, जल्द करें अप्लाई।

2 min read
Feb 06, 2026

Rajasthan Govt Jobs 2026

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी महीना सुनहरा अवसर लेकर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की विभिन्न भर्तियों में लाखों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। फॉरेस्टर, महिला पर्यवेक्षक, कृषि पर्यवेक्षक, लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक और लैब असिस्टेंट जैसी पांच बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर कुल मिलाकर 10 लाख से अधिक आवेदन अब तक भरे जा चुके हैं, जिससे युवाओं में सरकारी सेवा के प्रति बढ़ती रुचि साफ दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें

RPSC Update: वरिष्ठ अध्यापक उर्दू-संस्कृत विषय की प्रक्रिया तेज, आरएएस सफल अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक

Rajasthan Govt Jobs 2026

Rajasthan Sarkari Naukri: किस भर्ती में कितने आए आवेदन?

भर्ती का नामभरे गए फॉर्म्सअंतिम तिथि
फॉरेस्टर भर्ती 20262,83,95011 फरवरी 2026
पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती 202684,89811 फरवरी 2026
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 20261,05,42911 फरवरी 2026
लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती 20263,24,65113 फरवरी 2026
लैब असिस्टेंट भर्ती 20262,36,47725 फरवरी 2026
Rajasthan Govt Jobs 2026: राज्य में चल रही 5 बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए 11 फरवरी तक आवेदन का मौका

Govt Jobs in Rajasthan: 11 फरवरी क्यों है सबसे अहम तारीख?

फॉरेस्टर, महिला पर्यवेक्षक और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के आवेदन 11 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक के लिए 13 फरवरी और लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 25 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें। ये भर्तियां प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Updated on:
06 Feb 2026 12:42 pm
Published on:
06 Feb 2026 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर