जयपुर

Govt Job: राजस्थान हाई कोर्ट में होगी ड्राइवर भर्ती, 26 अप्रेल को दो शहरों में होगी परीक्षा

Driver Recruitment: भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के दो प्रमुख शहरों जोधपुर और जयपुर में किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान हाई कोर्ट, आरएसएलएसए, जिला न्यायालयों एवं डीएलएसए में चालक पदों पर सीधी भर्ती के लिए होगी। परीक्षा केंद्र, समय और एडमिट कार्ड से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
Rajasthan High Court
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan High Court: जयपुर. राजस्थान हाई कोर्ट ने ड्राइवर (चालक) भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए स्क्रीनिंग टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है। कोर्ट द्वारा जारी नोटिस के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा अब 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस घोषणा के बाद हजारों उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है।

26 अप्रैल को होगी स्क्रीनिंग टेस्ट, दो शहरों में आयोजन

भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के दो प्रमुख शहरों जोधपुर और जयपुर में किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान हाई कोर्ट, आरएसएलएसए, जिला न्यायालयों एवं डीएलएसए में चालक पदों पर सीधी भर्ती के लिए होगी। परीक्षा केंद्र, समय और एडमिट कार्ड से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

अभ्यर्थियों को तैयारी तेज करने की सलाह

हाई कोर्ट प्रशासन ने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने और समय रहते परीक्षा की तैयारी पूरी करने की सलाह दी है। दस्तावेजों की जांच और अन्य चरणों की सूचना भी ऑनलाइन जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अपडेट्स पर नजर बनाए रखना जरूरी है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी सेवा में अवसर पाने का सुनहरा मौका साबित हो सकती है।

Published on:
25 Feb 2026 04:27 pm