जयपुर

Big Alert : जयपुर के ग्रेटर नगर निगम का अलर्ट, अगर सीएंडडी कचरा फेंका तो चालान तय

Big Alert : जयपुर के ग्रेटर नगर निगम का बड़ा अलर्ट। अगर ग्रेटर नगर निगम सीमा क्षेत्र में सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन) वेस्ट खुले में फेंका तो आपको महंगा पड़ेगा। अब आपका चालान होगा।

less than 1 minute read
Big Alert : जयपुर के ग्रेटर नगर निगम का अलर्ट

Big Alert : राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में नगर निगम ने कचरे के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। जयपुर नगर निगम के बाद ग्रेटर नगर निगम ने जनता को चेताया है। ग्रेटर नगर निगम जयपुर ने अपने नए आदेश में कहा है कि सीमा क्षेत्र में सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन) वेस्ट खुले में फेंकना महंगा पड़ सकता है। अगर आपने इसमें लापरवाही दिखाई तो निगम जुर्माना लगा देगा। इससे बचने के लिए निगम की ओर से हेल्पलाइन नबर (0141-2747400) जारी किया गया है। इस पर फोन करके लोग मलबे को उठवा सकते हैं।

मलबा पाया गया तो कार्रवाई तय

अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के घर के बाहर मलबा पाया जाता है तो उसके खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। कचरा उठवाने के लिए प्रति डंपर ट्रिप के तीन हजार रुपए, ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप के एक हजार रुपए, हूपर और रिक्शा के प्रति ट्रिप 500 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

हेरिटेज नगर निगम प्रशासन भी सख्त

इससे पूर्व 28 मई को हेरिटेज नगर निगम प्रशासन ने अपने आदेश में सड़क पर कचरा फेंकना, खुले में शौच करना, यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पर रोक लगाने को कहा है। नहीं तो यह गलतियां जेब पर भारी पड़ेगी। हेरिटेज नगर निगम प्रशासन ने वॉच राइडर, एसआई और सीएसआई को शहर में निगरानी रखते हुए ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी है। जून के दूसरे सप्ताह से नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में इसकी शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें -

Published on:
14 Jun 2024 12:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर