
सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला
CM Bhajanlal Big Decision : राजस्थान की आम जनता को बजरी की निर्बाध आपूर्ति होगी। इसके लिए सीएम भजनलाल ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरएसएमएमएल को भीलवाड़ा जिले में खनिज बजरी के खनन पट्टों के तीन मंशा पत्र (एलओआई) जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। सीएम भजनलाल के इस फैसले से आमजन को खनिज बजरी की सस्ती और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह स्वीकृति राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियम, 2017 के नियम, 84 के अंतर्गत प्रदान की गई है।
इस अनुपालना में खान एवं पेट्रोलियम विभाग द्वारा RSMML को भीलवाड़ा जिले की तहसील सवाईपुर के ग्राम सोपुरा, अडसीपुरा, आकोला में 76.77 हैक्टेयर एवं ग्राम आकोला में 96.99 हैक्टेयर और 67.70 हैक्टेयर राजकीय भूमि गैर मुमकिन नदी के खनिज बजरी के ये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। ये आवंटन बजरी खनन पर रॉयल्टी के बराबर अतिरिक्त प्रीमियम के आधार पर किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
13 Jun 2024 07:49 pm
Published on:
13 Jun 2024 07:49 pm
