जयपुर

गुर्जर आंदोलन की चेतावनी पर चिंतित सरकार, मुख्यमंत्री ने आला अफसरों से ली हालात की जानकारी

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के फिर से आरक्षण आंदोलन की चेतावनी को लेकर सरकार चिंतित हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2018, 12:11 PM IST
Gurjar Allegation

जयपुर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के फिर से आरक्षण आंदोलन की चेतावनी को लेकर सरकार चिंतित हो गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को गुर्जर आंदोलन सहित कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर गृह विभाग और पुलिस के आला अफसरों से चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से गुर्जर आरक्षण आंदोलन से निबटने के उपायों पर मंत्रणा की।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के कर्नल किरोड़ी बैंसला ने गुर्जरों को पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग पर आंदोलन करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि 15 मई को अड्डा गांव में होने वाली गुर्जर महापंचायत में आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इधर गुर्जरों की इस चेतावनी को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आला अफसरों के साथ ही मंत्रियों के साथ अलग अलग समूह में चर्चा कर हालात की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री राजे ने गृह सचिव दीपक उप्रेती, पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश गल्होत्रा,एडीजी कानून व्यवस्था एनआरके रेड्डी, एडीजी इंटेलीजेंस यूआर साहू सहित अन्य अफसरों की बैठक ली। बैठक में राजे ने प्रदेश में गुर्जर आंदोलन सहित अन्य आंदोलनों के मद्देनजर कानून व्यवस्था पर जानकारी ली।

उन्होंने अफसरों से पूछा कि प्रदेश में किस मामले को लेकर कहां क्या हालात है। आंदोलनों से निबटने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसी तरह राजे ने मंत्रिमंडल सहयोगियों से भी गुर्जर आरक्षण आंदोलन की चेतावनी के मुद्दे को लेकर चर्चा कर उपायों पर मंथन किया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज