जयपुर

हरमाड़ा हादसाः नहीं थम रहे आंसू, एक और घायल ने दम तोड़ा, 15 हुई मृतक संख्या, अभी भी कई गंभीर…

Harmada Accident Death : हादसे में 17 वाहनों को रौंदा गया था और करीब पच्चीस से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई थी। दस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीन अन्य अस्पताल ले जाते हुए जान गवां बैठे थे। उसके बाद एक युवती ने दो दिन पहले और कल रात अजय नाम के युवक ने दम तोड़ दिया।
2 min read
Nov 09, 2025
Jaipur Harmada Accident
मृतकों के परिजन (फोटो- पत्रिका)

Jaipur Harmada Accident: हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित लोहामंडी क्षेत्र में शराबी डंपर चालक द्वारा रौंदे गए लोगों में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। हादसे में अब मृतक संख्या 15 तक जा पहुंची है। इस हादसे में कई गंभीर घायल अभी भी एसएमएस अस्पताल और कांवटिया अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार जारी है। हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचे अजय नाम के एक मरीज ने कल रात एसएमएस ट्रोमा सेंटर में दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है।

दरअसल इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। हादसे में अब तक पंद्रह लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच डंपर चालक को पंद्रह दिन की जेल हो गई है। कोर्ट ने उस पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उसी हिसाब से जांच करने के लिए हरमाड़ा थाना पुलिस को निर्देशित किया है। पुलिस भी इसी आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

इस हादसे के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। हादसे की जांच के लिए बनाई गई संयुक्त कमेटी की टीम ने कल ही लोहामंडी क्षेत्र का दौरा किया है और टीम को वहां भारी खामियां मिली है। इसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हरमाड़ा में हुए हादसे में डंपर चालक ने औसत से कई गुना ज्यादा शराब पी रखी थी। उसका पैर एक्सीलेटर पर ही रह गया था। उसे इतना भी होश नहीं था कि आगे चल रहे वाहनों को बचाने के लिए ब्रेक भी लगाना है। हादसे में 17 वाहनों को रौंदा गया था और करीब पच्चीस से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई थी। दस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीन अन्य अस्पताल ले जाते हुए जान गवां बैठे थे। उसके बाद एक युवती ने दो दिन पहले और कल रात अजय नाम के युवक ने दम तोड़ दिया।

Updated on:
09 Nov 2025 08:27 am
Published on:
09 Nov 2025 08:27 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग