जयपुर

Rajasthan News : आधी रात को ‘अचानक’ जयपुर पहुंचे सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया, सामने आई ये बड़ी वजह

Mansukh Mandaviya In Jaipur : जाना था दिल्ली- पहुंच गए जयपुर, दिल्ली में नहीं मिली 'उतरने' की इज़ाज़त, आधी रात 'अचानक' जयपुर पहुंचे सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया
less than 1 minute read
Feb 03, 2024
health minister Mansukh Mandaviya charter plane jaipur airport landing

ये भी पढ़ें : एक क्लिक में पढ़ें राजस्थान की बड़ी खबरें

सीएम के साथ जोधपुर रवाना

अचानक जयपुर पहुंचे मंडाविया ने आज सुबह जयपुर में ओटीएस स्थित सीएम आवास जाकर सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाक़ात की। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पहुंचकर जोधपुर के लिए साथ रवाना हुए। दरअसल, जोधपुर में आज एम्स के दीक्षांत समारोह का प्रस्तावित कार्यक्रम था, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को दिल्ली से ही वर्चुअल रूप में शामिल होना था। लेकिन अब वे व्यक्तिगत तौर पर जोधपुर के इस समारोह में शिरकत करेंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया होंगे। वे एम्स में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर को प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत उन्नयन के तहत कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में कुल 22 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। चिकित्सा और नर्सिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी के 779 से अधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी।

Published on:
03 Feb 2024 10:57 am