जयपुर

झुलसाने वाला रहा नौतपा का आगाज.. अंजाम अभी है बाकी……

आसमां से बरसते अंगाारों से भट्टी की तरह तपा प्रदेश........
2 min read
May 26, 2018
weather in rajasthan
hotweather

जयपुर। शुक्रवार से नौतपा शुरू होते ही सूरज ने रौद्र रूप दिखाया और पश्चिमी इलाकों में दिन में पारा 46 डिग्री के पार तक पहुंंच गया। सतही गर्म हवाओं से पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर बने रहने व अगले सप्ताह के मध्य तक झुलसाती गर्मी के साथ धूलभरी हवाएं चलने पर प्रदेशवासियों की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी राज्यों में चक्रवाती तंत्र फिलहाल सुस्त पड़ा हुआ है वहीं अरब सागर से आ रही हवाओं को नमी नहीं मिलने से मौसम शुष्क बना रहा है जिसके चलते प्रदेशभर में पश्चिमी हवाएं कहर बरसा रही हैं।


बीते चौबीस घंटे में राजधानी में जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई वहीं श्रीगंगानगर और चूरू में पारा 46 डिग्री से ज्यादा रहने पर जनजीवन प्रभावित रहा। आसमान से बरस रही आग के कारण दिन में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और दोपहर को सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य से भी कम होने लगी है।

राजधानी में आज सुबह हवा की रफ्तार थमी रही वहीं सूर्योदय के साथ ही धूप की तपन ने आज दिन में गर्म रहने वाले मौसम का अहसास कराया। शहर में बीती रात पारा 28.5 डिग्री पर स्थिर रहा लेकिन गर्मी के तेवर नर्म नहीं हो सके। सूर्यास्त के बाद भी झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिनभर घरों में कैद रहने के बाद शाम को शहर के पार्कों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। आज सुबह शहर में हवा की थमी रफ्तार के कारण धूप की तपिश से लोग बेहाल रहे। सूर्योदय के साथ धूप से मौसम का मिजाज गर्म रहा वहीं आज सुबह नौ बजे ही दिन का तापमान 37 डिग्री को छू गया। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम के साथ अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है।


बीती रात कहां कितना रहा पारा
सवाई माधोपुर— 30.2
कोटा— 29.6
जोधपुर— 29.2
अजमेर— 29.4
जयपुर— 28.5
बाड़मेर— 28.1
जैसलमेर— 27.4
डबोक— 26.2
— न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

Published on:
26 May 2018 11:23 am
Also Read
View All
जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट