5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान से बरसते अंगारों से भट्टी की तरह तपा प्रदेश …….

हाड़ौती,शेखावाटी, मेवाड़ और मारवाड़ में झुलसाती गर्मी का कहर.......
2 min read
Google source verification
hot weather

weather-report-of-mp-jabalpur

जयपुर। प्रदेश जानलेवा गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और पारे के तीखे तेवरों से आमजन बेहाल हैं और आगामी दिनों में लू का दौर जारी रहने व भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना से मौसम विभाग ने इंकार किया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है और प्रदेश तक अरब सागर की ओर से आ रही हवाएं पहुंच भी रही हैं लेकिन नमी कम रहने से गर्म शुष्क हवा से ज्यादातर इलाकों में दिन में बीती शाम पारा 44 डिग्री व उससे ज्यादा दर्ज हुआ है। बूंदी में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो मैदानी इलाकों में सर्वाधिक रहा है।
प्रदेश के शेखावाटी, हाड़ौती, मेवाड़ और मारवाड़ भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। बीते चौबीस घंटे में राजधानी में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो इस बार गर्मी का सर्वाधिक तापमान रहा है। इससे पहले बीते 30 अप्रेल को शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

राजधानी के बीते 13 साल के अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो बीते 2016 में 19 मई को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ वहीं बीते सौ साल की बात करें तो वर्ष 1932 में 25 मई को शहर का अब तक सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हो चुका है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग और कमजोर बारिश तंत्र के कारण मौसम में गर्माहट बढ़ने पर औसत तापमान में बढ़ोतरी का अंदेशा मौसम विभाग जता चुका है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा वहीं आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने के संंकेत स्थानीय मौसम केंद्र ने दिए हैं।

25 मई से नौ तपा, नौ दिन प्रचंड गर्मी

वहीं दूसरी तरफ 25 मई से शुरू हो रहे नौ तपा में नौ दिन लोगों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी से भरे रहने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार दो जेष्ठ होने से भी पहले से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह यह है कि पिछले कुछ वर्षो में नवतपा 25 मई को ही पड रहा है। इस दिन सूर्य ग्रह पर रोहिणी दृष्टि पडने से नवतपा शुरू होगा। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पडेगा। पं. अक्षय शास्त्री के मुताबिक 25 मई को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 2:21 बजे प्रवेश कर जाएगा। यह 3 जून तक रहेगा। ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र जब लगता है तो सूरज के तेवर प्रचंड रहते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार उत्तम वृष्टि होने के पूरे आसार बनेंगे। इससे धान्य उत्पादन की स्थिति भी श्रेष्ठ रहेगी। इसका कारण यह है की जब सूर्य वृषभ राशि तथा रोहिणी नक्षत्र में संचरण करते हैंए तब वर्षा ऋतु के बनने का समय होता है।

बीते 12 साल में मई माह में जयपुर में यूं रहा मौसम का हाल
वर्ष दिनांक अधिकतम तापमान
2017 27 मई 45.1
2016 19 46.5
2015 18 45.9
2014 29 45.4
2013 18 44.6
2012 31 45.2
2011 20 44.2
2010 23 45.7
2009 18 45.0
2008 03 44.4
2007 02 44.4
2006 06 44.8
2005 20 44.0
— तापमान डिग्री सेल्सियस में