जयपुर

Heavy Rain Alert 5 September: सावधान हो जाइए ! अगले 3 घंटे में जयपुर, अजमेर , दौसा सहित 8 जिलों में भारी बारिश

Rajasthan Weather Forecast,: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जयपुर-अजमेर समेत आठ जिलों में अगले तीन घंटे में बरसेंगे बादल। मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान: दक्षिण राजस्थान में अगले चार दिन तक भारी से अतिभारी बारिश की संभावना।
2 min read
• •
Sep 05, 2025
Feature image

Heavy Rain Alert in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में आठ जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। इसके चलते प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं संभाल ली है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने दोपहर तीन बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के दौसा, जयपुर, अजमेर, सवाईमाधोपुर,टोंक, भरतपुर, डूंगरपुर, बंासवाड़ा जिलों व आस-पास के इलाकों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश आने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने अलवर, धौलपुर, करौली, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौडगढ़़, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, भीलवाड़ा,पाली, राजसमंद,उदयपुर, बाड़मेर व हनुमानगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन भारी व अतिभारी बारिश

मौसम विभाग ने आज यानी पांच सितम्बर को अगले सप्ताह का मौसम का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्टे तहत दक्षिण राजस्थान में भारी व अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मध्यप्रदेश के उपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर वेल मार्क लो में तब्दील हो गया है। इसके असर से उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
05 Sept 2025 03:21 pm
Published on:
05 Sept 2025 03:21 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘चीन, रूस और उत्तर कोरिया की तरह भारत में भी…’, राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर फूटा अशोक गहलोत का गुस्सा

रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?