जयपुर

Weather Update: राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का बड़ा अलर्ट, तूफानी हवा करेगी बेहाल

Imd Alert Rajasthan: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना के बीच तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

2 min read
May 04, 2026
राजस्थान में आज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट (फोटो-एआई)

जयपुर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। इस बदलाव से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

राजस्थान : 101 करोड़ की लागत से बनास नदी पर बनेगा पुल, 2 लाख लोगों का जयपुर तक सफर होगा आसान

यहां अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आगामी घंटों में मौसम बदलने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसका असर अगले एक सप्ताह तक बना रह सकता है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

तेज हवा की चेतावनी

खासतौर पर बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में आंधी-बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं। वहीं विभाग ने 4 मई के लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़ और सीकर में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि, झोंकेदार तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है।

विभाग के अनुसार आंधी और बादल छाने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम में अचानक बदलाव के चलते सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और कमजोर ढांचों के पास खड़े होने से बचें। किसानों और आमजन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर गर्मी से राहत की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं और आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Sikar Murder: सीकर में खूनी हमला, सोते परिवार को बनाया निशाना, कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता की मौत, तीन गंभीर
Also Read
View All