जयपुर

राजस्थान में जुलाई महीने में जमकर बरसे मेघ, बारिश ने तोड़ा 69 साल पुराना ​रेकॉर्ड; सामान्य से 77 फीसदी अधिक बारिश हुई

Heavy Rain In July: राजस्थान में इस जुलाई महीने में मानसून मेहरबान हुआ है। इस महीने में रेकॉर्ड बारिश हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2025, 9:18 AM IST
राजस्थान में भारी बारिश। फोटो: पत्रिका

Heavy Rain In Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में इस जुलाई महीने में मानसून मेहरबान हुआ है। इस महीने में रेकॉर्ड बारिश हुई है। राजस्थान में 69 साल में सर्वाधिक 285 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार जुलाई माह में सामान्य बारिश 161.4 मिलीमीटर है। जबकि सामान्य से 77 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

मौसम केन्द्र के अनुसार इससे पूर्व राज्य में सन् 1956 में जुलाई माह के दौरान सर्वाधिक वर्षा 308 मिलीमीटर हुई थी। इधर, एक अगस्त को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

चूरू के तारानगर में 150 मिलीमीटर बारिश

मौसम केन्द्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी यूपी व आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं भारी-अतिभारी बारिश होने और अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इधर, चूरू के तारानगर में 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धौलपुर में सरमथुरा 123 और सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 116 मिलीमीटर दर्ज की गई।

दो अगस्त बाद मिलेगी भारी बारिश से राहत

दो अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

Also Read
View All
Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता