जयपुर

मेयर—अतिरिक्त आयुक्त विवाद, जवाबी कार्रवाई की तैयारी में मेयर, डिप्टी मेयर बोले, जांच में हो जाएगा सब साफ

Heritage Nagar Nigam Jaipur: नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र वर्मा की ओर से मेयर—डिप्टी मेयर सहित पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद अब मेयर मुनेश गुर्जर ने भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Jun 29, 2023
मेयर—अतिरिक्त आयुक्त विवाद, जवाबी कार्रवाई की तैयारी में मेयर, डिप्टी मेयर बोले, जांच में हो जाएगा सब साफ
मेयर—अतिरिक्त आयुक्त विवाद, जवाबी कार्रवाई की तैयारी में मेयर, डिप्टी मेयर बोले, जांच में हो जाएगा सब साफ

जयपुर। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र वर्मा की ओर से मेयर—डिप्टी मेयर सहित पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद अब मेयर मुनेश गुर्जर ने भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में अब मेयर भी केस दर्ज करवा सकती है। इसे लेकर कानूनी राय लेना शुरू कर दिया है।

मेयर मुनेश गुर्जर का कहना है कि मामले को देख रहे है, किस—किस के नाम से एफआईआर दर्ज करवाई गई है, इसे लेकर वकीलों से राय लेकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उधर, मामले को लेकर फिर से मेयर— अतिरिक्त आयुक्त विवाद ने पकड़ा तूल पकड़ता जा रहा है। मेयर—डिप्टी मेयर सहित कांग्रेसी पार्षदों में आक्रोश है।

इस मामले को लेकर डिप्टी मेयर असलम फारूखी का कहना है कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी सब साफ हो जाएगा। कौन झूठा है, यह समाने आ जाएगी, जब कोई आदमी 5 दिन बाद केस दर्ज करवाता है, गलत इरादा है। हमारे पास भी वीडियो है, सब जांच हो जाएगी। आरोप झूठे है। हमने सरकार को लिखकर दे दिया है, इस मामले की सरकार जांच करवा रही है।

Published on:
29 Jun 2023 10:42 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : गहलोत-पायलट के एक ही दिन में 3 वीडियो वायरल, जानिए सोशल मीडिया पर दिखी ‘बॉन्डिंग’ की क्यों हो रही चर्चा?

Ashok Gehlot : ‘चीन, रूस और उत्तर कोरिया की तरह भारत में भी…’, राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर फूटा अशोक गहलोत का गुस्सा

रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’