जयपुर

घर के बाहर ही तीन साल का मासूम हुआ हादसे का शिकार, इकलौता बेटा चला गया मौत के आगोश में

खो नागोरियान में इलाके में हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 10:06 PM IST
jaipur
घर से बाहर निकलते ही तीन साल का मासूम हुआ तेज रफ्तार का शिकार

देवेन्द्र शर्मा / जयपुर. खो-नागोरियान थाना इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते घर से बाहर आ गया था पास की ही एक दुकान पर कुछ लेने जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते हुए टेक्सी नंबर की एक कार ने उसके टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड लिया। आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिस कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


थानाधिकारी इंद्रराज मारोडिया ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे पालडी मीणा में हुआ था। स्थानीय निवासी अबरार हुसैन का बेटा जहन रजा (3) घर के पास में ही दुकान पर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। कार रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दोपहर बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाके परिजनों को सौंप दिया।

इकलौता था बेटा
मृतक जहन माता-पिता के इकलौता बेटा था। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। बेटे को घायल देख माता-पिता बिलखते रहे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया तो आंखों आंसूं बहने लगे। वहीं उसके चाचा व अन्य रिश्तेदार भी वहीं पर थे, जिस कारण माहौल काफी गमगीन हो गया। परिवार में छोटा सा जहन सभी के दिल का टुकड़ा था। उसकी अकास्मिक मौत ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। मृतक का पिता मजदूरी का काम करता था। अपने बच्चे के भविष्य के लिए उसने कई सपने देखे थे। हादसे का पता चलते ही मौके पर मिलने-जुलने वालों की काफी भीड़ लग गई।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप