जयपुर

हो जाइए तैयार, इस बार ड्रोन से बरसेगा गुलाल, चलेंगी बंदूक, 12 मार्च को पत्रिका गेट पर होगा होली का भव्य आयोजन

Patrika Foundation Day: दोपहर तीन बजे से स्टेज पर गीत-संगीत कलाकार और पत्रिका 95 एफएम तड़का के आरजे की प्रस्तुतियां शुरू हो जाएंगी और शाम पांच बजते ही गुलाल और रंगों का शो शुरू होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2025, 9:41 AM IST
Feature image

Patrika 2025 Holi Celebration: होली से ठीक एक दिन पहले इस बार जयपुरवासी रंगों में सराबोर नजर आएंगे। राजस्थान पत्रिका के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर 12 मार्च को होली की पूर्व संध्या पर दोपहर तीन बजे से भव्य गुलाल आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। दो वर्ष से लगातार आयोजित भव्य गुलाल आतिशबाजी की कड़ी में पहली बार ड्रोन से रंग बरसेंगे। गुलाल और रंग बरसाती हुई बंदूक के हवाई फायर होंगे। सूरज ढलने से पहले ही रंगीन आतिशी फायर से आसमान सतरंगी नजर आएगा। उड़ते गुलाल के बीच गीत-संगीत के साथ मस्ती भरा माहौल नजर आएगा।

दोपहर तीन बजे से स्टेज पर गीत-संगीत कलाकार और पत्रिका 95 एफएम तड़का के आरजे की प्रस्तुतियां शुरू हो जाएंगी और शाम पांच बजते ही गुलाल और रंगों का शो शुरू होगा। इस दौरान ड्रोन भी आसमान से रंग डालते हुए नजर आएंगे।

यह प्रस्तुतियां रहेंगी खास

  • * गुलाल गन
  • * पेपर ब्लोअर
  • * फ्लॉवर शॉवर
  • * सिगिंग बर्ड
  • * कलर स्काई फेयर
  • * क्रेकलिंग कोकोनट
  • * पेपर ग्लिटर मिक्स
  • * स्मॉक टैंक
  • * क्रेकलिंग शॉट
  • * रेनबो ट्री
  • * स्काई लालटेन
  • * रेड डेटाइम माइन्स
  • * ब्लू डे टाइम माइन्स

सांझ ढलते-ढलते चरम पर होगा शो

शाम होने के साथ ही आतिशी शो आकर्षक का केंद्र होगा। स्काई साउंड से लेकर एक के बाद एक स्काई सीरीज आसमान को सतरंगी बनाएंगे। इसके बाद गुलाल ब्लास्टर से कार्यक्रम में आने वाले लोग झूमेंगे। पेपर ब्लास्टर से लेकर कर स्कॉम, गुलाल ब्लॉअर भी होली में रंगों में सराबोर करेंगे।

Updated on:
7 Mar 2025, 9:41 AM IST
Published on: