जयपुर

राजस्थान की भीषण गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये देसी तरीका, बच्चों-महिलाओं-बुजुर्गों सबके लिए है कारगर

फलों के रस से गर्मी के मौसम में पाएं ताजगी और ताकत
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 8:55 AM IST
summer season

जयपुर।

अगर आपको राजस्थान की भीषण गर्मी में भी स्वस्थ और तरोताजा रहना है इस देसी तरीके को जरूर अपनाएं। ताजे फलों का जूस और शेक लेना स्टार्ट करें। ध्यान रहे जूस या शेक घर पर बनाएंगे तो सेहत को ज्यादा फायदा होगा और कई तरह की संक्रामक बीमारियां दूर रहेंगी। इसके साथ ताजा फल जैसे केला, तरबूज, नाशपाती, ककड़ी, खीरा खाने से शरीर में ठंडक रहती है और गर्मी में शरीर को राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं कि किन किन चीज़ों के इस्तेमाल करने से आप स्वस्थ रहेंगे।

बच्चों के लिए बनाना शेक
बच्चों के लिए बनाना (केला) शेक अच्छा रहता है है। इसमें कैलोरी, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जिनसे इम्युनिटी बढ़ती है। ये शेक बच्चों को बाहर जाने से पहले दें, उनका पेट भी भरा रहेगा और वे स्वस्थ भी रहेंगे।

भागदौड़ करने वालों के लिए कीवी स्मूथी
धूप में भागदौड़ करने वाले लोग ऊर्जा बनाए रखने के लिए कीवी स्मूथी जरूर अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें, जिसे दही के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन सी, फोलिक एसिड, पोटैशियम होता है। इसके साथ नींबू पानी, पुदीने का रस भी पी सकते हैं। फलों के रस से गर्मी के मौसम में पाएं ताजगी और ताकत

गर्भवती महिलाओं के लिए ऑरेंज जूस
गर्भवती महिलाओं को सभी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। गर्भवती को पानी की कमी से घबराहट और थकान न हो इसके लिए संतरे का जूस पीना चाहिए। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। ध्यान रखें कि इसमें विटामिन सी होता है, इसलिए आॅरेंज जूस कभी भी खाली पेट न लें।

बुजुर्गों के लिए पपीता शेक
पपीते का शेक बुजुर्गो के लिए लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। प्रचुर मात्रा में फाइबर होने से आंत मजबूत होती है। इसे पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना