जयपुर

Rajasthan transfers : तबादलों की उम्मीदों को फिर लगा झटका, कैबिनेट मीटिंग दूसरी बार फिर निरस्त, अब आगे क्या?

Rajasthan transfers : उम्मीद थी कि 25 सितम्बर को होने वाली केबिनेट बैठक में तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने संबंधी बड़ा निर्णय हो सकता है। लेकिन एनवक्त पर केबिनेट की बैठक ही निरस्त हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 11:01 AM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान में तबादलों की उम्मीद लगाए बैठे सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 25 सितम्बर को होने वाली कैबिनेट बैठक में तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने संबंधी बड़ा निर्णय हो सकता है। लेकिन एनवक्त पर कैबिनेट की बैठक ही निरस्त हो गई।

अब आगे क्या ?
कैबिनेट की बैठक पहले 18 सितम्बर को होनी थी। लेकिन राष्ट्रपति के दौरे के चलते यह बैठक निरस्त की गई। इसके बाद कैबिनेट की बैठक 25 सितम्बर को तय हुई। लेकिन यह बैठक में निरस्त कर दी गई है। अब अगली कैबिनेट की बैठक 29 सितम्बर को तय हुई है। इससे फिर से उम्मीद लगाई जा रही है कि तबादलों पर लगे लम्बे प्रतिबंध हट जाए।

शिक्षकों को तबादले के प्रतिबंध की उम्मीद ज्यादा
हालांकि सरकार ने फरवरी माह में कुछ समय के लिए तबादलों पर से बेन हटाया था। लेकिन शिक्षा विभाग में कोई तबादले नहीं किए गए थे। ऐसे में शिक्षक लम्बे समय से तबादलों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि 28 अगस्त की कैबिनेट बैठक के बाद संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि शिक्षकों के तबादलों को लेकर एक तबादला पॉलिसी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कई दूसरे राज्यों की पॉलिसी का भी अध्ययन कर रहे हैं। इसके अलावा सुझाव भी मांगे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 

Updated on:
25 Sep 2024, 11:01 AM IST
Published on: