28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जब रात सवा 12 बजे बाद अचानक गहलोत पहुंच गए थे “जीजी” के घर, तो मचा था सियासी घमासान

जब रात सवा 12 बजे बाद अचानक गहलोत पहुंच गए थे “जीजी” के घर, तो मचा था सियासी घमासान

Suryakanta Vyas : इस मुलाकात से अचानक से मारवाड़ की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया था। कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इसके अपने-अपने मायने निकाले थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 25 Sep 2024, 10:13 AM IST

-आज से ठीक 11 माह पहले गहलोत ने जीजी के घर पहुंच चौका दिया था सभी को
जयपुर। आज से ठीक 11 महीने पहले की बात की है। जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देर रात अचानक पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास "जीजी" के घर जा पहुंचे। इस मुलाकात के उस समय कई सियासी मायने निकाले गए थे। लेकिन जीजी ने केवल गहलोत को आशीर्वाद दिया और सम्मान किया। हालांकि व्यास व गहलोत ने इस मुलाकात को सामान्य बताया था।
गहलोत गत 24 अक्टूबर 2023 को देर रात करीब सवा बारह बजे जीजी के घर पहुंचे। इस मुलाकात से अचानक से मारवाड़ की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया था। कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इसके अपने-अपने मायने निकाले थे।
जब जीजी से पूछा था कि गहलोत इतनी रात क्यों आए हैं वे उस समय जीजी ने कहा कि वे तो बस मेरी तबीयत पूछने आए थे। हालांकि इस समय तक विधानसभा चुनाव 2023 में उनका टिकट कट चुका है। टिकट कटने के बाद गहलोत व जीजी के मुलाकात से अचानक से सियासी पारा गर्म हो गया था।

…और आज जीजी छोडकऱ चली गई
सूरसागर से पूर्व विधायक और भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। पार्षद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली पूर्व विधायक व्यास छह बार विधायक रही। उन्होंने 1990 में अपना पहला चुनाव जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से जीता। इसके बाद वे तीन बार शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंची। परिसीमन के बाद 2008 में उन्होंने सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीती। इसके बाद में लगातार तीन बार इसी विधानसभा क्षेत्र से जीत कर सदन तक पहुंची। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर टिकट बदल दिया था।

राजस्थान की प्रमुख खबरें भी पढ़ें :

1-Good News : बल्ले-बल्ले…राज्य सरकार ने दिया तोहफा, अगले माह से होगी दस प्रतिशत की वृद्धि

2-सीएम के गृह जिले में छोटे बच्चे घरों से निकलने से डर रहे, जानें कारण

3-Good News : राजस्थान में सैनिकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, सरकार अब यहां देगी 25 प्रतिशत तक की छूट

4-असुविधा के लिए खेद है…रेलवे का बड़ा निर्णय, आगामी 29 सितम्बर को कई ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

5-एक अक्टूबर तक बंद रहेंगे राजस्थान के इस प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन, जानें कारण