गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवद्र्धन के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। कुमावत ने कहा कि गौशालाओं को मिल रहे अनुदान में वृद्धि से गौशाला प्रबंधकों को लाभ मिलेगा साथ ही गौवंश को भी सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी।