
जयपुर . जैसे -जैसे शहर में तापमान बढ़ रहा है, लोगों के बीच समर फूड आइटम्स के प्रति लोगों का इंटरेस्ट भी बढ़ता जा रहा है। लिहाजा शहर के कैफेज और पार्लर्स लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस समर सीजन में खास एक्सपेरिमेंट्स करने में जुटे हैं। शहर में इन दिनों आइसक्रीम पार्लर्स में जयपुराइट्स को लुभाने के लिए डिफरेंट टाइप्स के एक्सपेरिमेंट्स चल रहे हैं। आइसक्रीम के अलावा सोरबे और ड्रिंक्स को भी प्रजेंटेशन और मेन्यू में अलग अंदाज से पेश किया जा रहा है। एक्सपट्र्स के अनुसार अब लाइव प्रजेंटेशन का अट्रेक्शन लोगों के बीच काफी बढऩे लगा है। फूड ब्लॉगर अक्षया अग्रवाल ने बताया कि इस सीजन में लाइव आइसक्रीम को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे मिल्क और फ्रेश फूट्स के साथ तैयार किया जा रहा है। इनमें डिफरेंट फ्लेवर अवेलेबल हैं। इसके अलावा यंगस्टर्स में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चॉकलेट आइसक्रीम और केक का खास कॉम्बीनेशन दिखाई देने लगा है। समर सीजन में आइसक्रीम केक और चॉकलेट मिंट केक भी स्पेशल है।
कुछ स्वीट भी कुछ चटपटी भी
आइसक्रीम की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में मीठे का फ्लेवर आता है, फूड ब्लॉगर गौरव ज्ञानानी ने बताया कि अब पार्लर्स पर चटपटी आइसक्रीम भी आने लगी है। उन्होंने बताया कि इसमें हमस आइसक्रीम और पानीपुरी आइसक्रीम सोरवे शामिल है। पापाक्रीम की सीईओ तन्वी चौधरी ने बताया कि पानीपुरी आइसक्रीम सोरवे में टार्ट शेल के ऊपर पटेटो मूस होता है, जो आपको गोलगप्पे का फ्लेवर देता है। इसके अलावा मैंगो वेफल्स और बबलगम आइसक्रीम भी खास है।
मैंगो इम्पैक्ट
समर सीजन में मैंगो की डिमांड बढ़ जाती है, लिहाजा आइसक्रीम में भी इसका असर देखने को मिलता है। आइसट्रेन पार्लर के ओनर अंकित गुप्ता और सर्वेश मंगल ने बताया कि मैंगो और मस्कमेलन फ्लेवर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं पतित पटेसरी के ओनर अक्षत अग्रवाल ने बताया कि मैंगो टार्ट केक को मार्केट में इन बताया।
स्वीट, फ्रूट और चॉकलेट फ्लेवर
आइसक्रीम में जहां डिफरेंट फ्रूट फ्लेवर जैसे मैंगो, लीची, सीताफल, कच्चाआम और मस्कमेलन को पसंद किया जा रहा है, वहीं रोज ऑलमंड, ठंडई, कीवी के अलावा बच्चों में खास पसंद की जाने वाली स्वीट्स काजू कलाकंद नारियल से बनी आइसक्रीम भी लोगों के बीच खास जगह बना चुकी है। कैफे कॉफी कल्चर के ओनर हर्षिल विजय ने बताया कि चॉकलेट अफागाटो को फ्रेश एक्सप्रेसो शॉट और मॉलिक्यूलर गेस्ट्रोनॉमी के जरिए खास अंदाज में पेश किया जाता है। बेकलिशियस की ओनर दीक्षा अग्रवाल ने चॉकलेट मिंट केक को लोगों की पसंद बताया।