8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार हस्तक्षेप योजना : बंद होने के तीन दिन पहले याद आई लहसुन की खरीद

बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन खरीद बंद होने के मात्र तीन दिन शेष हैं। 12 मई से प्रदेश में लहसुन की खरीद बंद हो जाएगी।

2 min read
Google source verification
Purchase garlic

कोटा . बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन खरीद बंद होने के मात्र तीन दिन शेष हैं। 12 मई से प्रदेश में लहसुन की खरीद बंद हो जाएगी। वहीं राज्य सरकार को सुल्तानपुर व सांगोद में बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन खरीद शुरू करने की अब याद आई है। जिला कलक्टर के निर्देश पर राजफेड के अधिकारियों ने दोनों केंद्रो पर लहसुन की खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जहां गुरुवार से खरीद शुरू कर दी जाएगी।

Read More:धड़ल्ले से छलनी कर रहे धरा की छाती, जिम्मेदारों की आंख पर बंधी हैं 'हिस्सेकी पट्टी'
गौरतलब है कि हाड़ौती में आठ खरीद केंद्रों पर 3257 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत 13 अप्रेल से 12 मई तक लहसुन खरीद शुरू करने की राज्य सरकार ने घोषणा की थी। लेकिन राज्य सरकार सिर्फ कोटा भामाशाह मंडी व छीपाबड़ौद मंडी में 26 अप्रेल से लहसुन की खरीद शुरू कर पाई। घोषणा के बावजूद भी अन्य खरीद केंद्रों पर लहसुन की खरीद शुरू नहीं हो पाई।

राजफेड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश शुक्ला ने बताया कि अब तक हाड़ौती के दोनों खरीद केंंद्रों पर 5752.50 क्विंटल लहसुन की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत खरीद हुई है। इस में से कोटा भामाशाह मंडी में 4766 क्विंटल व छीपाबड़ौद मंडी में 986.50 क्विंटल लहसुन की खरीद हो पाई है।

Read More:Pics:दिशा बोध कार्यक्रम में डॉ गुलाब कोठारी के भव्य स्वागत की कुछ तस्वीरें ......

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भामाशाह मंडी सचिव डॉ. आरपी कुमावत को ज्ञापन सौंप लहसुन खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाने की मंाग की है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरलाल गहलोत, जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर धाकड़, युवा प्रमुख नरेंद्र यादव, जिला सहमंत्री घनश्याम नागर, प्रवक्ता गुमानीशंकर धाकड़, जोधराज मालव आदि ने बताया कि हाड़ौती में इस साल लहसुन का उत्पादन अधिक हुआ है। सरकार ने लहसुन की खरीद निर्धारित तिथि के 13 दिन बाद शुरू की है। वहीं खरीद की अंतिम तिथि भी तीन बाद पूरी होने वाली है। लहसुन की खरीद 30 जून तक जारी रहनी चाहिए। इस बारे में उन्होंने जिला कलक्टर को भी ज्ञापन सौंपा।

लहसुन खरीद की अवधि एक माह बढ़ाएं
हाड़ौती में लहसुन खरीद की अंतिम तिथि एक माह बढ़ाने की मांग को लेकर सांसद ओम बिरला ने बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र में बताया कि राज्य सरकार ने हाड़ौती में 8 खरीद केंद्र खोलने की घोषणा की थी। लेकिन, सिर्फ दो केन्द्र पर खरीद शुरू हो पाई, वह भी निर्धारित तिथि के 13 दिन बाद। 1.54 लाख मीट्रिक टन लहसुन खरीद के लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 500 मीट्रिक टन ही लहसुन की खरीद हो पाई है।
किसानों के घर लहसुन भरा पड़ा है। तीन दिन बाद खरीद बंद होने वाली है। किसानों को करोड़़ों का नुकसान होगा। सांसद ने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि खरीद अवधि एक माह और बढ़ाई जाए।