जयपुर

शहर में खाली फ्लैट्स पर माफिया जबरन कर रहें है अवैध कब्जा

दर्जनों प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल हैं इस काम में
2 min read
Jun 16, 2018
jaipur news
शहर में खाली फ्लैट्स पर माफिया जबरन कर रहें है अवैध कब्जा

जयपुर. आवासन मंडल के प्रतापनगर में किराएदार माफिया फल-फूल रहा है। माफिया खाली पड़े फ्लैट्स के ताले तुड़वाकर किराएदार रखवा रहा है। किराएदारों को चोरी का पानी और बिजली भी मुहैया करवा रहे हैं। पुलिस के पास इस तरह की हर महीने 2-3 शिकायतें आ रही हैं। पुलिस अब तक दर्जनों फ्लैट्स खाली करवाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस काम में दर्जनों प्रॉपर्टी डीलर शामिल हैं। गांव से पढऩे या मजदूरी करने आए लोगों की जरूरत को देखते हुए ये डीलर किसी के भी फ्लैट का ताला तोड़कर उन्हें रख देते हैं। दो-तीन माह का किराया एडवांस ले लेते हैं। अधिकतर किराएदारों के पास किराया वसूलने वालों का मोबाइल नम्बर तक नहीं है, है तो स्विच ऑफ मिलता है।

केस -1

संभालने पहुंचे तो रहता मिला परिवार

झोटवाड़ा के अमर सिंह राठौड़ का प्रताप अपार्टमेंट में फ्लैट है। एक दिन वे संभालने पहुंचे तो वहां एक परिवार रह रहा था। वहां रह रही महिला ने बताया कि वे करीब २ माह से किराया देकर उस फ्लैट में रह रहे हैं। मकान मालिक के लिए पूछा तो बताया कि वह सिर्फ किराया लेने आता है, इससे आगे नहीं जानती।

केस - 2

कोई किराए पर देकर चला गया

प्रतापनगर स्थित द्वारकापुरी में राधेश्याम शर्मा का फ्लैट है। वह लखनऊ में नौकरी करते हैं। छह माह बाद आए तो फ्लैट पर ४ छात्र मिले। बोले, प्रॉपर्टी डीलर के जरिए फ्लैट लिया है। प्रॉपर्टी डीलर से बात की तो वह धमकाने लगा। बाद में पुलिस ने फ्लैट खाली करवाकर आरोपित को गिरफ्तार किया।

कहीं विद्युत कर्मियों की तो मिलीभगत नहीं

अवैध कब्जे में चोरी की बिजली का बेरोकटोक इस्तेमाल किया जा रहा है। अवैध कब्जाधारी लोग आसपास के ऐसे फ्लैटों को निशाना बनाते हैं, जो फिलहाल खाली स्थिति में पड़े हों। उस घर के बाहरी हिस्से से निकल रहे वायर में कट लगाकर बिजली चोरी की जाती है। कई मामलों में सामने आया है कि मौके पर मीटर से कनेक्शन चालू कर लिया गया। इसमें विद्युत निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

प्रतापनगर थाना प्रभारी इस्लाम खाने ने बताया की खाली फ्लेटों पर अवैध कब्जे की कई शिकायतें आई हैं। मामले में फ्लैट खाली करवाकर आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। इस बारे में फ्लैट मालिकों, सोसायटी और आवासन मंडल को भी सजग रहना होगा।

Published on:
16 Jun 2018 10:55 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम