15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
वीडियो: रेलवे ने यात्रियों की दी अब ये सुविधा, पढ़ें पूरी खबर
Play video

वीडियो: रेलवे ने यात्रियों की दी अब ये सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

लंबी दूरी की ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है और आरक्षण को लेकर मारामारी है।
Google source verification

बीकानेर. लंबी दूरी की ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है और आरक्षण को लेकर मारामारी है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन अस्थायी तौर पर कोच लगाकर लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहा है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा के अनुसार यात्रीभार को देखते हुए तीन ट्रेनों में कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।

 

 


इन ट्रेनों में लगाए कोच

ट्रेन संख्या 14707/14708 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बीकानेर से 19 जून को एवं बान्द्रा टर्मिनस से 20 जून को एक थर्ड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इससे जोधपुर, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को 64 बर्थ अधिक मिलेंगी। इसी ट्रेन में बीकानेर से 18 एवं 20 जून को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 19 व 21 जून को एक सैकंड मय थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी जाएगी।

 

इससे यात्रियों को 56 बर्थ अधिक उपलब्ध होंगी। ट्रेन संख्या 24888/24887, बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर लिंक एक्सप्रेस में 17 व18 जून को बाड़मेर से एवं 18 व 19 जून को हरिद्वार से एक द्वितीय स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इससे जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, बण्ठिडा, पटियाला, अम्बाला एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को 72 बर्थ अधिक मिलेंगी।