जयपुर

Rain Alert: अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में IMD ने दिया बारिश का येलो अलर्ट, मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी

Rajasthan Rain: मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं नागौर और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 30-40kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

2 min read
Apr 25, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

IMD Yellow Alert: पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के असर से प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को भी जयपुर सहित अन्य जिलों में तेज धूप रही। इस दौरान प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, वहीं 8 शहरों में पारा 42 डिग्री से अधिक रहा। दिन का सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

IMD Alert: दिन भर तपा राजस्थान, अब अचानक देर रात आया अलर्ट, अगले तीन घंटे इन ​जिलों में होगी बारिश

इन जिलों में 3 घंटे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं नागौर और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 30-40kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में आज येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

कल से होगी बारिश

मौसम विभाग ने कल से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन के साथ वज्रपात और झोंकदार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

देश के सबसे गर्म शहरों में शुमार श्रीगंगानगर

जयपुर सहित प्रदेशभर में पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं का असर बढ़ते ही शहर सूर्यदेव की तपिश से जनजीवन बेहाल है। शुक्रवार को भी जयपुर सहित अन्य जिलों में तेज धूप रही। इस दौरान प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 43.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह देश का सबसे गर्म शहर रहा।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कुछ जगहों पर उष्ण लहर और उष्ण रात्रि दर्ज होने के साथ ही मौसम शुष्क रहा। वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री दर्ज किया जा रहा हैं जो औसत सामान्य तापमान के आसपास है।

हालांकि शनिवार से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। शनिवार की शाम से कुछ जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और हल्की ठंडी हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। रविवार से बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। मेघगर्जन के साथ प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इससे पारा दो से तीन डिग्री गिरेगा, जो लू से अस्थायी लेकिन जरूरी राहत प्रदान करेगा।

प्रमुख जगहों का तापमान

जयपुर का तापमान बीते 24 घंटे में 41.8,
अजमेर का 41.4, श्रीगंगानगर का 43.9,
चूरू का 43.6,
बीकानेर का 43.5,
फलौदी का 42,
दौसा का 42.4,
जोधपुर का 43,
जैसलमेर
का 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

IMD Alert: राजस्थान के 3 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 3 घंटे के अंदर बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Published on:
25 Apr 2026 09:11 am
Also Read
View All