
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका
IPL Match In Jaipur: जयपुर में आज होने वाले आईपीएल मैच को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार शाम मैच आयोजित होना है, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही विशेष प्लान तैयार किया है। मैच समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार टोंक रोड, भवानी सिंह रोड, जनपथ और पंकज सिंघवी मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह निषिद्ध रहेगी। इन मार्गों पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। यदि मैच के समय ट्रैफिक का दबाव अधिक बढ़ता है, तो गांधीनगर मोड़, आरबीआई कट, जेडीए चौराहा और स्टेच्यू सर्कल से आने-जाने वाले सामान्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी, जो मौके पर स्थिति के अनुसार दिशा-निर्देश देंगी।
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग गेट के अनुसार पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। उत्तरी द्वार से आने वाले दर्शक हाईकोर्ट की अंडरग्राउंड पार्किंग का उपयोग कर सकेंगे। पूर्वी द्वार के लिए सुबोध स्कूल ग्राउंड, पश्चिमी द्वार के लिए अमरूदों का बाग और वीआईपी वाहनों के लिए स्टेडियम के साउथ ब्लॉक को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कैब सेवाओं के लिए अलग से पिकअप और ड्रॉप पॉइंट भी तय किए गए हैं, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) सूर्यकांत शुक्रवार शाम जयपुर पहुंच गए। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने यहां एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।
सीजेआइ शनिवार सुबह 9:30 बजे कांस्टिट्यूशन क्लब में कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। वे 11:30 बजे विधिक सहायता व विधिक जागरूकता के लिए न्याय रो सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रवाना करेंगे।
Updated on:
25 Apr 2026 08:39 am
Published on:
25 Apr 2026 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
