जयपुर

Weather update 19 March: राजस्थान में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में इन 12 जिलों में होगी बारिश

IMD forecast Rajasthan: मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, 19 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

2 min read
Mar 19, 2026

IMD Alert in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान के कई हिस्सों में आज सुबह से मौसम बदला हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अब दोपहर एक बजे अलर्ट जारी किया है। इस यलो अलर्ट के तहत राजस्थान के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर,बीकानेर, जयपुर, अलवर , सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अजमेर, नागौर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ जिलों में अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर: राजस्थान में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

जयपुर. राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और मेघगर्जन का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें बाड़मेर में सर्वाधिक 16.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

19 मार्च को यहां—यहां बारिश की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, 19 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

20 व 21 मार्च को यहां होगी बारिश

20 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश जारी रह सकती है, जबकि जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 21 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

हालांकि, 22 मार्च को एक बार फिर बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस मौसम बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और अधिकांश स्थानों पर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

Holidays: बल्ले-बल्ले, 20 से 31 मार्च तक छुट्टियों की बहार, 11 दिन में 7 अवकाश, 3 बार लंबे वीकेंड का मौका भी

Updated on:
19 Mar 2026 01:46 pm
Published on:
19 Mar 2026 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर