13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holidays: बल्ले-बल्ले, 20 से 31 मार्च तक छुट्टियों की बहार, 11 दिन में 7 अवकाश, 3 बार लंबे वीकेंड का मौका भी

Rajasthan holidays: लगातार मिल रही इन छुट्टियों से पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। कई लोग इस दौरान परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक स्थलों के दर्शन की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर मार्च का यह समय कर्मचारियों के लिए काम के बीच राहत और घूमने-फिरने का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 13, 2026

Holiday (फाइल फोटो पत्रिका)

Holiday (फाइल फोटो पत्रिका)

Long Weekend March 2026: जयपुर. मार्च का तीसरा और आखिरी सप्ताह सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए छुट्टियों की खुशखबरी लेकर आ रहा है। 20 से 31 मार्च के बीच कुल 11 दिनों में 7 अवकाश पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को तीन बार लंबे वीकेंड का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

इस दौरान राजस्थान सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण त्योहारों पर अवकाश घोषित किए गए हैं। 20 मार्च को चेटीचंड के अवसर पर अवकाश रहेगा, जिसके बाद 21 मार्च शनिवार और ईदुल--फितर का अवकाश है। 22 मार्च रविवार होने से लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

इसके बाद 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा। यदि कर्मचारी 27 मार्च को एक दिन का अवकाश ले लेते हैं तो 26 से 29 मार्च तक चार दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है, क्योंकि 28 मार्च शनिवार और 29 मार्च रविवार है।

इसी तरह महीने के अंत में भी लंबी छुट्टी का अवसर है। 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। अगर कोई कर्मचारी 30 मार्च को अवकाश लेता है तो 28 से 31 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टी का आनंद लिया जा सकता है।

लगातार मिल रही इन छुट्टियों से पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। कई लोग इस दौरान परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक स्थलों के दर्शन की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर मार्च का यह समय कर्मचारियों के लिए काम के बीच राहत और घूमने-फिरने का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।

अब आप यूं समझें इस प्रकार मिलेंगे आपको इस माह में अवकाश

दिनांकदिनअवकाश / अवसर
20 मार्चशुक्रवारCheti Chand
21 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश-ईदुल—फितर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
26 मार्चगुरुवारRam Navami
27 मार्चशुक्रवारवैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
28 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
30 मार्चसोमवारवैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
31 मार्चमंगलवारMahavir Jayanti

लंबे वीकेंड का फायदा

वीकेंडसंभावित छुट्टियां
पहला लंबा वीकेंड20 – 21 – 22 मार्च
दूसरा लंबा वीकेंड26 – 27 – 28 – 29 मार्च (27 को अवकाश लेने पर)
तीसरा लंबा वीकेंड28 – 29 – 30 – 31 मार्च (30 को अवकाश लेने पर)