जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, शेखावाटी में छूटी धूजणी, ये इलाका रहा सबसे ठंडा, भीषण सर्दी का अलर्ट

शेखावाटी अंचल के मैदानी इलाकों में बीती रात के तापमान में हुई गिरावट से लोगों को हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर महसूस हुआ। हालांकि क्षेत्र में सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली लेकिन सर्दी का जोर बढ़ने पर सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे।

2 min read
Nov 07, 2025
राजस्थान में शेखावाटी में लुढ़का पारा, पत्रिका फोटो

Cold Weather Alert in Rajasthan: राजस्थान में अब सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। प्रदेश के शेखावाटी अंचल के मैदानी इलाकों में बीती रात के तापमान में हुई गिरावट से लोगों को हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर महसूस हुआ। हालांकि क्षेत्र में सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली लेकिन सर्दी का जोर बढ़ने पर सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे। शेखावाटी के फतेहपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उत्तरी हवाओं के असर से राजस्थान के कई शहरों में तापमान में हो रही गिरावट से लोगों को अब गलनभरी सर्दी का असर महसूस हो रहा है। दिन में अब भी पारा सामान्य से अधिक रहने के कारण सर्दी के तेवर दिन में नर्म रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के ​पूर्वी और पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहा, वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के अंत तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चलने और मौसम सर्द रहने का पूर्वानुमान जताया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: बारिश तंत्र ने बदला मौसम चक्र, नवंबर में शीतलहर- मावठ की दस्तक! अक्टूबर में ही रात में लुढ़का पारा

शेखावाटी अंचल में धूजणी छुड़ाने लगी सर्दी

राजस्थान के शेखावाटी अंचल में उत्तरी हवा के असर से रात में पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। जिसके असर से फतेहपुर समेत आस पास के भागों में आज पारा सामान्य से कम दर्ज हुआ है। फतेहपुर कस्बे में बीते दो दिन में रात के तापमान में करीब 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मालूम हो बीते 5 नवंबर को फतेहपुर का न्यूतनम तापमान 12.5 डिग्री रहा वही 6 नवंबर को कस्बे का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में बीते दो तीन दिन में फतेहपुर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में तेजी से हुई गिरावट से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है।

जयपुर में बीते 10 वर्ष में नवंबर माह का तापमान

वर्षअधिकतम तापमान (°C)दिनांकन्यूनतम तापमान (°C)दिनांक
202435.02.11.202411.630.11.2024
202333.101, 02.11.202312.223.11.2023
202235.04.11.202210.626.11.2022
202132.41.11.202111.623, 24.11.2021
202032.16.11.20209.922.11.2020
201934.41.11.201915.020.11.2019
201833.44.11.201812.029.11.2018
201734.44.11.201710.323.11.2017
201633.06.11.201610.320.11.2016
201534.04.11.201511.330.11.2015
सर्वकालिक रिकॉर्ड36.43.11.20013.330.11.1938

जयपुर में सुबह मौसम सर्द

राजधानी जयपुर में आज सुबह हवा में नमी बढ़ने से मौसम का मिजाज सर्द रहा। हालां​कि हवा की रफ्तार धीमी रही लेकिन सूर्योदय के बाद सर्दी का असर बढ़ने पर लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार नंवबर माह में जयपुर शहर का औसत न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस है। वहीं बीते गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो औसत अधिकतम तापमान से कम रहा है। ऐसे में अब जयपुर शहर में भी सर्दी की रंगत जल्द ही बढ़ने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

Published on:
07 Nov 2025 09:23 am
Also Read
View All

अगली खबर