जयपुर

IMD Alert 6 April : देर रात 10 बजे आया तेज अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट, रात भर होगी इन जिलों में बारिश

Hailstorm in Rajasthan:ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह। राजस्थान के कई जिलों में पूरी रात बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।
2 min read
Apr 06, 2026
Feature image

जयपुर. राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी (Nowcast Warning) के अनुसार राज्य के कई जिलों में रातभर बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर जैसलमेर,फलोदी व जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर,जालोर,चूरू,टोंक, अजमेर,भीलवाड़ा, झुंझुनूं, हनुमानगढ, अलवर,दौसा,भरतपुर, करौली,धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां, कोटा व सवाईमाधोपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। आने वाले 24 घंटों में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने भी आमजन से सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 6 से 8 अप्रैल के बीच कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा।

6 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और शेखावाटी में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं 7 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Updated on:
06 Apr 2026 10:23 pm
Published on:
06 Apr 2026 10:16 pm