जयपुर

Rajasthan Weather Update: पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने राजस्थान में दिया डबल अलर्ट, जानें 17 से 22 दिसंबर तक का वेदर अपडेट

Meteorological Department Issue Yellow Alert: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बादल छंटते ही उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सर्दी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर डबल अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Dec 2025, 8:02 AM IST
IMD-Update
फोटो: पत्रिका

IMD Double Alert: बादल छंटने के बाद उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। चौबीस घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने डबल अलर्ट देते हुए शीतलहर और घने कोहरे की संभावना जताई है। अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने के साथ सप्ताह के अंत तक सर्दी बढ़ जाएगी। दो दिन शीतलहर चलेगी लेकिन तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। गंगानगर, बीकानेर सहित सीमावर्ती जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं।

2 जिलों में IMD येलो अलर्ट (Weather Forecast)

मौसम विभाग ने आज यानी 17 दिसंबर के लिए बीकानेर और चूरू में घने कोहरे की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा दर्ज होने और राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर को बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सीकर में ऐसा रहा मौसम (Sikar Weather Update)

सीकर में सोमवार रात सर्द हवाएं चली। जिला मुख्यालय पर सुबह कोहरा छाया। इस दौरान दृश्यता करीब सौ मीटर तक रही। राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार में कमी आई। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली लेकिन वातावरण में सर्दी घुली रही। दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई। शाम होते ही सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।

Updated on:
17 Dec 2025, 8:02 AM IST
Published on: