जयपुर

IMD Alert 18 June: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले 180 मिनट में राजस्थान के 6 जिलों में बारिश और आंधी

Rajasthan weather Today: राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो वार्निंग, भीलवाड़ा और झुंझुनूं में तेज अंधड़-बिजली गिरने की आशंका, आमजन रहें सतर्क।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2025, 12:59 PM IST
जयपुर में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो।
जयपुर में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो।

जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर द्वारा बुधवार दोपहर 12:30 बजे जारी तत्कालिक चेतावनी (NowcastWarning) के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। चेतावनी में दो स्तरों पर अलर्ट जारी किया गया है—ऑरेंज और येलो।

ऑरेंज अलर्ट (Be Prepared):

भीलवाड़ा, झुंझुनूं जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज अंधड़ (30-50 किमी/घंटा) की संभावना है। विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के उपकरणों को तुरंत बंद कर दें।

येलो अलर्ट (Be Updated):

राजसमंद, पाली, बूंदी, टोंक जिलों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश व आंधी चलने की संभावना जताई गई है, जिसमें तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें, और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/jaipur/ पर विजिट करें।

मानसून से पहले जानें बीसलपुर बांध की स्थिति, कितना भरा

जयपुर। प्रदेश में भले ही मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन प्री-मानसून की बारिश ने बीसलपुर बांध क्षेत्र में राहत के संकेत दे दिए हैं। जल संसाधन विभाग ने मंगलवार को बीसलपुर बांध का अद्यतन जल स्तर जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में बांध का जल स्तर 312.45 आरएल मीटर रिकॉर्ड किया गया है।

बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 12 मिमी प्री-मानसून बारिश दर्ज की गई है, जिससे जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की 1 करोड़ से अधिक आबादी को राहत की उम्मीद बंधी है। विभाग के अनुसार, 15 जून से मानसून सीजन की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है, हालांकि अभी मुख्य मानसूनी गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं।

बांध में पानी की आवक बढऩे से आने वाले दिनों में जल आपूर्ति बेहतर रहने की संभावना है। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और बारिश की मात्रा के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Updated on:
18 Jun 2025, 12:59 PM IST
Published on: