जयपुर

IMD Double Alert : कुछ ही देर में तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन 8 जिलों में जारी किया डबल अलर्ट

Weather Update : प्रदेश में मानसून की एंट्री के 12 दिन ही हुए हैं और राजस्थान में बारिश का आंकड़ा औसत से अधिक पहुंच गया है। यानी मरुधरा पर मानसून मेहरबान चल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2024, 8:05 AM IST
Feature image

Weather Update : प्रदेश में मानसून की एंट्री के 12 दिन ही हुए हैं और राजस्थान में बारिश का आंकड़ा औसत से अधिक पहुंच गया है। यानी मरुधरा पर मानसून मेहरबान चल रहा है। राजस्थान में एक जून से छह जुलाई तक औसत बारिश 75.49 मिलीमीटर है और इन दिनोें में 85.60 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यानी प्रदेश में 13.39 फीसदी बारिश अधिक हो गई है। प्रदेश में मानसून सीजन में सबसे अधिक बारिश पूर्वी जिलों में हुई है। इसी के चलते राज्य में बारिश औसत से अधिक हो गई। राजस्थान में अभी तक सबसे अधिक बारिश भरतपुर संभाग में हुई है। इसी बीच IMD ने अलर्ट किया है।

ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन घंटे का डबल अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट रविवार सुबह 10 बजे तक के लिए है। विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, चूरू, झुंझुनू जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन , वज्रपात के साथ मध्यम से तेज़ वर्षा अथवा तेज हवा के साथ वर्षा (हवा की गति 30-40 KMPH) की संभावना है। सलाह है कि कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व दीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

येलो अलर्ट
वहीं धौलपुर, सीकर, बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं पर तेज सतही ह्या (20-30 KMPH)/मेघगर्जन ,वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Updated on:
7 Jul 2024, 8:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप