Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। मानसून का आगाज अभी से दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज शनिवार सुबह 4.31 बजे नया अपडेट जारी किया है। जिसके तहत राजस्थान के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो 5 जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, ब्यावर, भीलवाड़ा, अजमेर, डीडवाना-कुचामन, चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, कोटपूतली बहरोड़, अलवर, टोंक, दौसा, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी तथा बारां जिलों में कुछ स्थानों पर तीव्र मेघगर्जन/गरज-चमक, ओलावृष्टि के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान 60-80 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, इनमें फलोदी, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ तथा झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
1- पेड़ की बड़ी शाखाओं, बिजली के खंभे तथा अन्य कमजोर संरचनाओं को नुकसान होने की प्रबल संभावना है।
2- फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों व कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें तथा मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
1- दृश्यता में कमी होने की संभावना है।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
2- वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को पूर्वी पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन व तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई। सीकर में देर रात झमाझम बारिश से रास्तों में पानी भर गया। बारां जिले के शाहाबाद कस्बे में प्री-मानसून के चलते दो घंटे बारिश से कस्बे में बह रही सिरसा नदी में उफान आ गया। कस्बे में आंधी से कई पेड़ गिर गए। बारिश से तापमान दस डिग्री तक गिर गया। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी।
जयपुर में शुक्रवार सुबह से तेज गर्मी का असर जारी रहा। हालांकि शाम को ठंडी हवाओं ने राहत दी। जयपुर में देर रात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। लगातार बारिश जारी रही, तेज तूफानी हवा चल रही थी। सुबह 5 बजे तक बारिश हुई और मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार तीन घंटे में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 7 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज शनिवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में मौसम से देर रात पांच फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम के कारण गुरुवार देर रात पांच फ्लाइट्स को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुई। इंडिगो की कोलकाता-दिल्ली, बेंगलूरु-दिल्ली और गोवा-दिल्ली फ्लाइट्स के साथ एयर इंडिया की चेन्नई-दिल्ली फ्लाइट निर्धारित गंतव्य पर लैंड नहीं कर सकीं। चंडीगढ़ में मौसम खराब होने के कारण इंडिगो की गोवा-चंडीगढ़ फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई।