जयपुर

IMD Alert: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद…यहां तापताम 39 डिग्री पार तो इधर “भारी बारिश” का अलर्ट

Rajasthan weather: मौसम विभाग ने तीस सितम्बर को अगले तीन घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं मंगलवार सुबह सीकर में बारिश हुई।
less than 1 minute read
Sep 30, 2025
IMD rain Alert
राजस्थान के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी (फोटो-पत्रिका)

Heavy rain alert: जयपुर। मानसून भले ही राजस्थान से विदा ले चुका है, लेकिन राज्य में मौसम ने अब भी आम जनता को आश्चर्यचकित कर रखा है। मौसम विभाग ने जयपुर में तीस सितंबर से पांच अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं राज्य के कुछ जिले तापमान के लिहाज से तपते रहे। बीते चौबीस घंटे में जैसलमेर में सर्वाधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर का तापमान 38.6, लूणकरणसर 38.5, चूरू और बाड़मेर में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। ऐसे में राज्य में मौसम की विपरीत स्थितियों का स्पष्ट अंतर देखने को मिला—जहां एक ओर बारिश की संभावना है, वहीं कई जिले गर्मी से झुलस रहे हैं।

इधर मौसम विभाग ने तीस सितंबर को कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मंगलवार सुबह सीकर में बारिश हुई, जबकि जयपुर में आसमां में घने बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, नागौर और अजमेर जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, जैसलमेर, भरतपुर, चूरू, बीकानेर सहित आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
30 Sept 2025 11:29 am
Published on:
30 Sept 2025 11:01 am
Also Read
View All
‘रात में MLA कैलाश वर्मा के साथ थे हमलावर’, जयपुर में CJP पर हमले को लेकर आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

‘… तो 6 महीने में दुरुस्त हो जाएगा कंवरपुरा का जर्जर स्कूल भवन’, CJP-ग्रामीण मारपीट के बाद एक्शन में सरकार, जानें क्या बोले अफसर

‘मंदिर में जूते-चप्पल पहनकर और रील बनाते हुए घुसे थे CJP कार्यकर्ता’ जानें बगरू MLA कैलाश वर्मा ने क्या-क्या कहा?

जयपुर मर्डर मिस्ट्री: रोते हुए भाई को किया था आखिरी कॉल, जीजा और भतीजे पर लगाए आरोप; फिर जंगल में मिली युवक की लाश

राजस्थान निकाय चुनाव में अब AI टूल्स बता रहे जीत का रास्ता, नामांकन से पहले दावेदार पूछ रहे मुहूर्त और रणनीति