जयपुर

राजस्थान के 4 जिलों के लिए IMD का Red Alert, 3 घंटे के भीतर बारिश, ओलावृष्टि और 100kmph की रफ्तार से तूफान आने का संकेत

IMD Red Alert: राजस्थान मौसम विभाग ने प्रदेश के नागौर, जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 180 मिनट के भीतर इन जिलों में तेज तूफान के साथ बारिश हो सकती है। ओले गिरने की प्रबल संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2025, 8:14 PM IST
IMD Red Alert
IMD ने राजस्थान के 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया (फोटो-पत्रिका)

IMD Red Alert: जयपुर। मौसम विभाग जयपुर ने नागौर, जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहा तात्कालिक अलर्ट है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 3 घंटे के भीतर 100kmph की रफ्तार से तूफान आ सकता है। इस दौरान तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में तेज मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, सीकर, चुरू और झुंझनू जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी मध्यम बारिश का अनुमान है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों 80kmph की रफ्तार से आंधी का अनुमान

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। यहां भी आकाशीय बिजली और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऐसे में लोगों से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

IMD जयपुर ने रेड और ऑरेंज अलर्ट के अलावा चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, अजमेर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, कोटा और झालवाड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि येलो अलर्ट वाले जिलों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिर सकती है।

Updated on:
15 Jun 2025, 8:14 PM IST
Published on: