जयपुर

IMD Update: राजस्थान में फिलहाल थमी बारिश, बढ़ेगा तापमान, 17 सितंबर से एक बार फिर लौटेगी बरसात

Rajasthan rain forecast: अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश से मिलेगी राहत। राजस्थान में बरसेगा सूरज, 17 सितंबर से लौटेगी बारिश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2025, 3:29 PM IST
Feature image
फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather: जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। इसके चलते फिलहाल बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।
हालांकि, बाड़मेर, जैसलमेर और आसपास के जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश से राहत रहेगी, जिससे किसानों और आमजन को मानसून के लंबे दौर से कुछ राहत मिल सकती है।
वहीं, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में 17 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में दोबारा बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं। कुल मिलाकर, अगले कुछ दिनों तक धूप और उमस का असर देखने को मिलेगा, जबकि बारिश की वापसी अगले हफ्ते से ही संभव होगी।
आपको बता दें कि इस बार राजस्थान में मानसून जमकर मेहरबान रहा है। औसत से ज्यादा बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान सहित पूरे देश में सितम्बर माह में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि राजस्थान में 15 सितम्बर को मानसून पूरा हो जाता है। लेकिन इस बार 15 सितम्बर के बाद भी मानसून की बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।

Updated on:
10 Sep 2025, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध