
Weather Update : मौसम का मिजाज अब बदल गया है। बारिश का अब कोई पता नहीं है। राजस्थान में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि 10 दिसम्बर तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिस वजह से सर्दी बढ़ जाएगी। दिसम्बर का दूसरा सप्ताह कल शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले से ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने से सर्दी तेज होगी। IMD के अनुसार दक्षिण-पूर्व राजस्थान में प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 11 दिसम्बर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।
माउंट आबू में न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में सबसे कम तापमान माउंट आबू में माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें - Weather Update : राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी भयंकर सर्दी, See Video
जयपुर का मौसम कल कैसा रहेगा?
जयपुर के मौसम Prediction के अनुसार, कल यानि की शुक्रवार 8 दिसम्बर को मौसम कुछ बदल जाएगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे। जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज गुरुवार को शाम 5 बजे तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था।
यह भी पढ़ें - weather update e : राजस्थान में बारिश पर अपडेट, जानें दिसम्बर के दूसरे हफ्ते मौसम कैसा रहेगा