
निवाई. रामभक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के अनुपम वातावरण के बीच शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित रामभरोसे आश्रम से श्री रामचरितमानस अखंड रामायण बस यात्रा का नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना हुई। महंत रामभरोसे दास महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामरथ का पूजन, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन तथा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इसके बाद केसरिया धर्मध्वज लहराकर रामरथ को नर्मदा परिक्रमा के लिए विदा किया गया। रामरथ जैसे ही शहर भ्रमण पर निकला तो पूरा माहौल राममय हो उठा। संगठनों ने महंत रामभरोसे दास महाराज का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। भगवा ध्वज थामे युवा मोटरसाइकिलों पर रामरथ के आगे चल रहे थे।
महंत रामभरोसेदास ने बताया कि 11 दिवसीय यह अलौकिक और अध्यात्मिक यात्रा उज्जैन, ओंकारेश्वर, खरगोन, नर्मदापुरम, डिंडोरी की बगीची, नर्मदा कुंड, जबलपुर, अमरकंटक, रेवा संगम, मीठी तलाई, छोटा उदयपुर, बद्रीनाथ आश्रम और नरेश्वर सहित अननय पावन तीर्थों तक पहुंचेगी। जहां से पूजा के बाद नदी का जल संग्रहित किया जाएगा। संपूर्ण यात्रा के दौरान बस में अखंड रामायण पाठ निरंतर जारी रहेगा तथा मां नर्मदा की परिक्रमा के साथ भजन-कीर्तन, सत्संग और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। संग्रहित जल से भगवान ओंकारेश्वर का महाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को अखंड रामायण की पूर्णाहुति गोवर्धन परिक्रमा के साथ संपन्न होगी।कार्यक्रम में संत उमाशंकर दास, राजेश दास, मुकेश दास, केशव दास, कमलदास, रमाकांत शर्मा, गणेश सैनी, ओम पनिहारा, दुष्यंत पारीक, राकेश भाणजा, राजेश भट्ट, भवानी सोनी, ओमप्रकाश बलाई, महेश भांवता, वीरेंद्र गौतम, ओमप्रकाश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटोकेप्शन
एनई0108सीबी-निवाई. नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना होते संत और श्रद्धालु।