जयपुर

जरूरी खबर.. श्री सहस्त्रकूट विज्ञातीर्थ आज बनेगा आस्था का केंद्र

Aug 02, 2026
Rajasthan

निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गांव गुंसी में रोड स्थित श्री सहस्त्रकूट विज्ञातीर्थ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का साक्षी बनेगा।आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में आयोजित भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह में क्षेत्र सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होगें।मीडिया प्रभारी सुनील भाणजा एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सवाईमाधोपुर निवासी ललिता देवी, कमल जैन एवं सुनीता छाबड़ा ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद एडवोकेट राजकुमार कासलीवाल मंडप का उद्घाटन करेंगे। राजेन्द्र एवं स्नेहलता जैन, टोडारायसिंह चित्र अनावरण करेंगे, जबकि राजकुमार एवं महेंद्र कुमार, किशनगढ़ द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। समारोह में महिला मंडल की ओर से मंगलाचरण की प्रस्तुति से समारोह को भक्तिमय स्वर मिलेगा। समारोह का प्रमुख आकर्षण 55 मंगल कलशों से आर्यिका के चरण प्रक्षालन तथा 55 शास्त्रों का समर्पण रहेगा। इसके साथ अष्टद्रव्य से विशेष पूजन-अर्चन, विज्ञावर्धिनी प्रतियोगिता तथा धर्म प्रभावना के विविध आयोजन होंगे। कार्यक्रम में दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी सुशीला दीदी निवाई एवं ब्रह्मचारिणी मनो दीदी गुरुग्राम की पारंपरिक गोद भराई का आयोजन भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। अंत में आर्यिका विज्ञाश्री माताजी की धर्मदेशना के बाद चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना होगी। आयोजन को लेकर जैन समाज द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
फोटोकेप्शन
एनई0108सीसी-निवाई. आर्यिका विज्ञाश्री माताजी।

Updated on:
02 Aug 2026 06:01 am
Published on:
02 Aug 2026 06:00 am