जयपुर

मरीजों को मिल रही डिजिटल सुविधा, अब व्हाट्सऐप पर कराएं अपॉइन्टमेंट बुक

गणगौरी अस्पताल में भीड़ नियंत्रण करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अनूठी मरीजों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। कारण कि उन्हें वाट्स पर मैसेज भेजकर अपॉइंटमेंट बुक कर बुलाया जा रहा है। जिससे उन्हें कतारों में जूझना नहीं पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2023, 9:18 AM IST
book_appointment_online.jpg

देवेंद्र सिंह राठौड़/जयपुर. गणगौरी अस्पताल में भीड़ नियंत्रण करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अनूठी मरीजों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। कारण कि उन्हें वाट्स पर मैसेज भेजकर अपॉइंटमेंट बुक कर बुलाया जा रहा है। जिससे उन्हें कतारों में जूझना नहीं पड़ रहा है। हालांकि वर्तमान में यह सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं के लिए शुरु की गई है।

इस संबंध मेंं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यहां हर तरह की बीमारियों से ग्रस्त मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। भीड़भाड़ के कारण उन्हें ओपीडी में दिक्कत होती थी। ये देखते हुए वाट्स ऐप गु्रप पर मैसेज भेजकर उनका अपॉइन्टमेंट बुकिंग की सुविधा शुरु कर दी है। आंकड़ों के मुताबिक हर माह 250-300 गर्भवती महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही है। जबकि एएनसी महज बुधवार व गुरुवार को ही संचालित होती है। इसकी प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी नर्सिंग स्टाफ को दी हुई है। हालांकि इसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञों का भी अहम योगदान है। चिकित्सकों का कहना है कि 80 फीसदी तक गर्भवती महिलाएं ओपीडी में इस प्रक्रिया तक पहुंच रही है।
यह भी पढ़ें : ग्रेजुएशन के साथ है ये सर्टिफिकेट, तो भारतीय सेना में बन सकते हैं सीधे ऑफिसर

ऐसे बुक हो रहे अपॉइन्टमेंट
पूछताछ में पता चला कि, अस्पताल में एएनसी बुधवार और गुरुवार को ही संचालित होती है। इसमें आने वाली महिलाओं के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किए जाते हैं। जिन महिलाओं की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। उन्हें मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी जाती है। जिसमें बताया जाता है कि उन्हें किस डॉक्टर को और कब दिखाना है यह बताया जाता है। बुक स्लॉट के दौरान आने वाली महिलाओं को बिना कतार में लगे तुरंत चिकित्सकीय परामर्श व जांच इत्यादि सुविधा मिल जाती है।
यह भी पढ़ें : IRCTC: जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आई Good News


छोटे बच्चों को भी करेंगे शामिल
अधीक्षक लीनेश्वर हर्षवर्धन ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा गत वर्ष जुलाई माह में शुुरु की गई थी। इसमें मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जल्द ही छोटे बच्चे भी शामिल करेंगे। उनके परिजन भी बिना कतार में लगे सीधे डॉक्टर को दिखा सकेेंगे।

Published on: