जयपुर

T-20 : सीएम भजनलाल ने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे देश का सिर गर्व से किया ऊंचा, अशोक गहलोत ने भी कही ये बात

T-20 : भारत न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत ने ऐतिहासिक विजय दर्ज की। इस पर खुशी जताते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भी कही ये बात।

2 min read
अशोक गहलोत व सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

T-20 : भारत न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत ने ऐतिहासिक विजय दर्ज की। इस पर खुशी जताते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा आज करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ धड़क रही थीं और टीम इंडिया ने उन उम्मीदों को जीत में बदल दिया।

ये भी पढ़ें

Banswara : टी-20 फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, खुशी से झूमे बांसवाड़ा के युवा, जमकर की आतिशबाजी

टीम इंडिया ने उम्मीदों को जीत में बदला - सीएम भजनलाल

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि विश्व विजेता भारत! टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मैदान पर खिलाड़ियों के जज्बे, समर्पण और संघर्ष ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया। आज करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ धड़क रही थीं और टीम इंडिया ने उन उम्मीदों को जीत में बदल दिया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और अटूट संकल्प की प्रतीक है। इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई! जय हिंद!

शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का दिया परिचय - गहलोत

वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अशोक गहलोत ने लिखा कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की।

यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और स्पोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Madrasa : 12 मार्च से राजस्थान में अनूठी पहल, मदरसों में भी गूंजेगा भगवान ऋषभदेव का संदेश

Updated on:
09 Mar 2026 10:44 am
Published on:
09 Mar 2026 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर