जयपुर

रेलवे का Swarail सुपर ऐप लॉन्च… सुविधाएं जान यूजर्स बोले: बल्ले-बल्ले, तत्काल फुल हुआ स्लॉट

मोबाइल में अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं, Swarail ऐप में मिलेगी रेलवे की सभी सुविधाएं, ट्रायल बेस पर ऐप लॉन्च, यूजर्स से लिया जा रहा फीडबैक

2 min read

जयपुर. रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें अपने मोबाइल में रेल से जुड़े अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने Swarail सुपर ऐप लॉन्च किया है। इससे यात्री एक ही अकाउंट से रेलवे की अलग-अलग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि अभी इसे ट्रायल बेस पर ही शुरू किया गया है। यूजर्स से फीडबैक लिया जा रहा है। जल्द ही आमजन इसका लाभ उठा सकेंगे।

Swarail ऐप में यह सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों के अनुसार Swarail ऐप से यात्रियों को रिजर्वरेशन, पीएनआर, प्लेटफॉर्म से लेकर जनरल टिकट बुक कराने, पार्सल से जुड़ी जानकारी, ट्रेन के रनिंग स्टेट्स, खाने का ऑर्डर करने सहित अन्य रेल सेवाओं का लाभ एक ही ऐप से उठा सकेंगे। अगर कोई शिकायत हो तो वह भी ऐप पर अपलोड की जा सकेगी।

आसानी से कर सकेंगे डाउनलोड

बताया जा रहा है कि यह ऐप अभी कम संख्या में बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध करवाया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति ये है कि गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर इस ऐप का बीटा टेस्टिंग स्लॉट फुल हो गया है। जल्द ही यह ऐप सभी के लिए उपलब्ध होगा और इसे यूजर आसानी से प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

ऐप को मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के बाद लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद यूजर ऐप को एम-पिन या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से एक्सेस कर सकेंगे। खास बात है कि इस ऐप में यूजर इंडियन रेलवे के दूसरे ऐप जैसे आरआइटीसी रेलकनेक्ट और यूटीएस मोबाइल ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

Published on:
04 Feb 2025 04:47 pm
Also Read
View All
जयपुर: वैशाली नगर के शाशा कैफे पर पुलिस का छापा, 24 लोग हुक्का पीते पकड़े गए, महिला SHO ने बोगस ग्राहक बन किया भंडाफोड़

राजस्थान में SOG की बड़ी कार्रवाई: फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने 18 लोग गिरफ्तार, 90 से ज्यादा संदिग्ध डॉक्टर चिन्हित

Rajasthan : ईरान इजराइल युद्ध के बीच राजस्थान के लिए अच्छी खबर, रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 पर आया नया अपडेट

Salman Khan : सलमान खान की मुसीबतें बढ़ीं, जयपुर कोर्ट का सख्त आदेश, वारंट तामील कराने के लिए बनाएं पुलिस की टास्क फोर्स

RGHS का बड़ा संकट: OPD कैशलेस दवा वितरण बहिष्कार से बढ़ी मुसीबत, सरकार के 3 हजार करोड़ के दावे के बीच पेंशनर्स का फूटा गुस्सा

अगली खबर