जयपुर

rajasthan government health scheme: निजी अस्पतालों में चल रहा फर्जीवाड़ा, कर्मचारी की जगह उसके भाई ने कराया इलाज

rajasthan government health scheme राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस ) में एक कर्मचारी की जगह उसके भाई का इलाज कराने का मामला सामने आया है। आरजीएचएस सतर्कता दल के निरीक्षण करने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2023, 10:28 AM IST
rajasthan government health scheme
RGHS: निजी अस्पतालों में चल रहा फर्जीवाड़ा, कर्मचारी की जगह उसके भाई ने कराया इलाज

RGHS : राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस ) में एक कर्मचारी की जगह उसके भाई का इलाज कराने का मामला सामने आया है। भीलवाड़ा जिले के आसींद में कार्यरत पटवारी संतराम मीणा अवकाश लेकर अपने छोटे भाई का इलाज कराने के लिए जयपुर आया हुआ था। यहां स्वयं के आरजीएचएस कार्ड पर अपने छोटे भाई कमलेश कुमार मीणा को इलाज कराने के लिए अपेक्स हॉस्पिटल मालवीय नगर में भर्ती करा दिया।


आरजीएचएस की परियोजना अधिकारी शिप्रा विक्रम ने बताया कि संयुक्त निदेशक (सतर्कता) की टीम अस्पताल का औचक निरीक्षण कर रही थी। दल को कर्मचारी की पहचान पर संशय हुआ। कर्मचारी की पहचान को सत्यापित किया तो यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। आरजीएचएस योजना का दुरुपयोग गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। कर्मचारी का कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है।

Published on: