जयपुर

जैन धर्मावलंबियों ने मनाया भगवान अभिनन्दननाथ और भगवान धर्मनाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव

- जैन धर्मावलंबियों की ओर से जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनन्दन नाथ एवं पन्द्रहवें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया।

less than 1 minute read
Jan 30, 2026

जयपुर. जैन धर्मावलंबियों की ओर से जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनन्दननाथ एवं पन्द्रहवें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए। राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ने बताया कि मंदिरों में भगवान के अभिषेक के पश्चात जयकारों के बीच मंत्रोच्चार से विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की गई। तत्पश्चात अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना के दौरान भगवान अभिनन्दननाथ एवं भगवान धर्मनाथ का जन्म व तप कल्याणक श्लोक का सामूहिक रूप से उच्चारण कर जयकारों के साथ अर्घ्य चढाया गया। महाआरती के साथ समापन हुआ।

मोतीसिंह भोमियों का रास्ता स्थित दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज में भगवान अभिनन्दननाथ एवं भगवान धर्मनाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव पर अभिषेक, शांतिधारा के बाद मण्डल विधान पर पूजा अर्चना की गई। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा, प्रतापनगर सेक्टर आठ शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, प्रतापनगर के गोरधन नगर स्थित वासूपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में विशेष आयोजन किए गए।श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी,जग्गा की बावड़ी, तारों की कूंट पर सूर्य नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शांतिनाथ जी की खोह सहित अन्य दिगम्बर जैन मंदिरों में जन्म व तप कल्याणक दिवस मनाया गया।

गुरुवार को छठवें तीर्थंकर भगवान पद्य प्रभू का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

Updated on:
30 Jan 2026 06:29 pm
Published on:
30 Jan 2026 06:25 pm
Also Read
View All
खोह नागोरियान की पहाड़ी पर 1000 साल पुराना केदारनाथ मंदिर, सूर्य की गति के अनुरूप घूमते मालेश्वरनाथ महादेव

Childhood Cancer Day: हर साल राजस्थान में कैंसर से मर रहे करीब तीन हजार बच्चे, 20 से 30 हजार नए बच्चे आ रहे चपेट में, स्टेट इंस्टीट्यूट के पास पूरा डाटा नहीं

जयपुर में पुलिस थाने के पास बेकाबू कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार के टूटे दोनों पैर, पकड़ने की कोशिश की तो लोगों पर चढ़ाने का प्रयास, आरोप: दौड़ा रहा था नाबालिग

Water Supply: बीसलपुर जल योजना में देरी से बढ़ी परेशानी, 4 हजार से अधिक कनेक्शन लंबित, कॉलोनियों में बढ़ी बेचैनी

Ration Crisis: हजारों परिवारों पर राशन संकट, 3,000 मीट्रिक टन स्टॉक लैप्स के कगार पर

अगली खबर