जयपुर

जयपुर में गोपालपुरा पुलिया के पास पकड़े गए 2 लेपर्ड, MNIT के पास घूम रही मादा लेपर्ड की तलाश जारी

राजधानी जयपुर में गोपालपुरा पुलिया के पास घूम रहे दो लेपर्ड को पकड़ने में वन विभाग की टीम ने सफलता प्राप्त की है। लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर बालाजी नर्सरी में ले जाया गया है।

less than 1 minute read
Aug 25, 2025
पकड़े गए दो नर लेपर्ड, मादा की खोज जारी (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: वन विभाग की टीम आखिरकार गोपालपुरा पुलिया के पास स्थित एक फैक्ट्री और एमएनआईटी में घूम रहे दो लेपर्ड को पकड़ने में सफल रही। टीम ने रविवार तड़के करीब चार बजे फैक्ट्री में लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर काबू किया और इसके बाद उसे बालाजी नर्सरी ले जाया गया।


वहीं, देर रात एक और नर लेपर्ड एमएनआईटी में पिंजरे में आ गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि गुरुवार शाम को फैक्ट्री परिसर में लेपर्ड दिखने की सूचना मिली थी। इसके बाद से ही सर्च अभियान चलाया गया। रविवार तड़के उसे सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें

जयपुर में रेस्क्यू नहीं हो सकी मादा लेपर्ड, फै€क्ट्री से बाहर निकली, पगमार्क मिले


मादा लेपर्ड 'पूजा' एमएनआईटी में मौजूद


पहले आशंका थी कि यह मादा लेपर्ड ‘पूजा’ या उसकी शावक हो सकती है, लेकिन ट्रेंकुलाइज के बाद स्पष्ट हुआ कि यह नर शावक है। वहीं, माना जा रहा है कि मादा लेपर्ड ‘पूजा’ अब भी एमएनआईटी परिसर में मौजूद है।


पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए


उसे पकड़ने के लिए वहां चार पिंजरे लगाए गए हैं, जिसमें से एक में नर लेपर्ड आ गया। टीम में एसीएफ देवेंद्र राठौड़, वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर, डॉ. अशोक तंवर, कृष्ण कुमार, राजकिशोर योगी, मनीष, हेतराम, असलम और राकेश शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

Jaipur: सिर्फ यादों में रहेगी झालाना की शान ‘जलेबी’… इतने लेपर्ड जंगल में अब रह गए शेष

Published on:
25 Aug 2025 12:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर